फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रैली निकालकर विराट हिंदू सम्मेलन के लिए भरी हुंकार

अरुन पाराशर Updated Thu, 29 Jan 2026 09:07 PM IST

फिरोजाबाद के खैरगढ़ में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम से पहले ग्राम हाथवंत स्थित नेहरू विद्यालय से एक विशाल रैली का शुभारंभ किया गया। इस रैली में सैकड़ों हिंदू दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। रैली को विभाग संपर्क प्रमुख चंद्रनगर योगेंद्र उपाध्याय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ग्राम हाथवंत से प्रारंभ होकर नगला सदिया, प्रतापपुर, निकाऊ, शेखपुरा, खैरगढ़, लालई, बनीपुरा बवाईन, कल्लूपुरा और कनवारा होते हुए पुनः नेहरू विद्यालय, हाथवंत पर समाप्त हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रैली का जोरदार स्वागत किया गया। रैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता से 1 फरवरी को ग्राम हाथवंत स्थित नेहरू विद्यालय में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की गई। इस अवसर पर यदुवंश पलिया, अभय, धर्मवीर जोशी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें