फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दोहरे हत्याकांड और हाल ही में घर के बाहर सो रही वृद्धा के साथ लूटपाट करने के 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, आठ जिंदा कारतूस और खून लगा हुआ पाना भी बरामद किया है।