फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जुए की महफिल में लग गई पुलिस की लाॅटरी, एक ही जगह से दबोचे 20 अपराधी; लूट और हत्या के दर्ज हैं मुकदमे

अरुन पाराशर Updated Sat, 03 Jan 2026 09:56 PM IST

पुलिस ने गांव ऊबटी में ट्यूबवेल की कोठरी में चल रहा लाखों रुपयों का जुआ पकड़ा है। इस कार्रवाई में हत्या एवं लूटपाट, हिस्ट्रीशीटर समेत अन्य गंभीर केस के आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने मौके से 20 जुआरी, थार गाड़ी, स्कॉर्पियो कार, एक अन्य कार तथा बाइक समेत 2.89 लाख रुपये लगभग बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों को जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस ने गांव ऊबटी में मुन्नालाल के ट्यूबवेल की कोठरी में चल रहे जुआ पकड़ा। जिसको सनोज पंडित निवासी नगला जवाहर संचालित कर रहा था। इस जुआ में न सिर्फ शहर के बल्कि अन्य जनपदों आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद के बड़े-बड़े जुआरी शामिल थे। पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे करीब छापेमारी करते हुए 20 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने जुआ की फड़ से कुल 2.89 लाख 716 रुपये बरामद किये हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक काले रंग की थार गाड़ी, स्कॉर्पियो, एक अन्य कार तथा एक स्पोर्ट्स बाइक भी बरामद की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें