फतेहपुर के जिला अस्पताल के महिला वार्ड में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब इंजेक्शन लगाने के बाद मरीजों की हालत बिगड़ने लगी। मरीजों की हालत खराब होने के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचा दिया और पुलिस को सूचना दे दी। अब मामले की जांच शुरू हो गई है।