चोरों ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के थोक दुकानदार का शटर तोड़कर सामान और नकदी चुरा ली, वहीं मऊदरवाजा क्षेत्र के हथियापुर में चोरों ने चौकी के पास स्थित एक खोखा को निशाना बनाया। फतेहगढ़ में दुकानदार ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगाया। दुकानदार ने चौकी पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली फतेहगढ़ के गांव राजा नगला निवासी अवनीश उर्फ मोनू की जिला जेल से सेंट्रल जेल रोड स्थित बुढ़नामऊ तिराहे पर दुकान है। वह आसपास के दुकानदारों को थोक में सामान बेचता है। सोमवार रात अवनीश रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार सुबह दुकान के पड़ोस में रहने वाले माखन लाल ने शटर टूटा देखा तो अवनीश को सूचना दी।