फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छात्रों ने रैली निकाल लोगों को बताई वोट की ताकत

अरुन पाराशर Updated Sat, 24 Jan 2026 07:15 PM IST

एटा के अवागढ़ में जनता इंटर कॉलेज के छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक करते हुए वोट की कीमत और ताकत के बारे में बताया। रैली में छात्र हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले। कॉलेज में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। इसमें निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाने को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें छात्रों ने लोगों से संपर्क कर एवं पोस्टर के माध्यम से वोट को अमूल्य बताते हुए उसकी ताकत का अहसास कराया। रैली में कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव, डॉ. सुधीर उपाध्याय, सचेंद्र कुमार ,विवेक दुबे, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. सत्यनारायण यादव सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें