उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मेडिकल कॉलेज में बीमार पत्नी को इलाज के लिए एक व्यक्ति लेकर आया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। ये जानकारी मिलने के बाद पति उसकी लाश को छोड़कर भाग निकला। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।