एटा में पूर्व सभासद का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पूर्व सभासद हामिद अली उर्फ पप्पू का शव कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन ट्रैक यार्ड के पास मिला। शव खून से लथपथ था।हामिद अली भाजपा नेता कफील अहमद के भाई हैं।