शनिवार, सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत बैतालपुर नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लाक सभागार गेट से मिनी मैराथन(10 किमी) का शुभारम्भ सांसद शशांक मणि ने हरी झंडी दिखाकर किया। मिनी मैराथन से पूर्व आयोजित शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर सांसद ने कहा कि भारतरत्न भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस से सांसद खेल स्पर्धा में मिनी मैराथन से खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ हुआ है, जो भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती तक चलेगा।