देवांश क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित प्रथम श्री चतुर्भुजी नारायण क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आखिरी लीग मैच सोमवार को मजेठिया एकेडमी सरदार नगर व सहोदरा देवी एकेडमी के बीच खेला गया। बगहा मठिया ग्राउंड पर टांस जीत सहोदरा देवी एकेडमी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मजेठिया एकेडमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 23.1 ओवर में 121 रन रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई, जिसमें सबसे ज्यादा इमरान ने 37 और रोहन ने 32 रन बनाया।