सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में मोहन सेतु निर्माण कार्य चालू करने की माँग को लेकर कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने तहसीलदार महोदय को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सपा नेता विजय रावत ने कहा भाजपा सरकार ने जनता को गुमराह कर रही है। इसे विकास से कुछ लेना देना नहीं है। अगर मोहन सेतु पर जल्द ही काम चालू नहीं हुआ तो हम समाजवादी लोग काम चालू कराने के लिए जल सत्याग्रह करने का काम करेंगे।