बारिश खुलने के बाद भी ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया। नतीजा सड़क पर खोदकर छोड़े गए गढ्ढों में रोजाना राहगीर गिरकर घायल हो रहे। बता दें कि खुखुंदू कस्बे में सड़क चौड़ीकरण होने के दौरान ठेकेदार ने दोनों तरफ गड्ढ़ा खुदवाकर छोड़ दिया है। जिम्मेदार जल्द ही निर्माण कार्य चालू कराने का आश्वासन देते-देते अब चुप्पी साध बैठ गए है। उधर, पूरे कस्बे की सड़क खोदकर गढ्ढों में तब्दील करने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क खोदकर छोड़ने से बाजार में ग्राहकों का आवाक दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है।