समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया के प्रांगण में संपन्न हुआ। इसमें 221 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। 210 जोड़ों का विवाह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ तथा 11 जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति के अनुसार सम्पन्न हुआ।