फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, कार चालक घायल

शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jan 2025 05:33 PM IST

राजापुर थाना क्षेत्र के मोहरवा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, कार चालक भी घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चंद्रामारा निवासी रामसवारे का पुत्र गोविंदा कुमार (20) बाइक से चोरहा पैकौरा निवासी फूफा रामकंधई को पथरी की दवा देने जा रहा था। मोहरवा के पास पीछे से कार चालक पहाड़ी थाना क्षेत्र के बछरन निवासी अभिषेक सिंह ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक और कार चालक दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी राजापुर ले गई। दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान बाइक सवार गोविंदा की मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें