फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी संग मोटरसाइकिल से घर लौट रहे युवक को मनबढ़ों ने घेरकर पीटा; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 12:37 AM IST

शहाबगंज थाना क्षेत्र के केरायगांव में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने लादेन (28) पर हमला कर दिया। वहीं मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी संग घर जा रहा था। मारपीट की घटना में वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। केरायगांव निवासी लादेन (28) अपनी पत्नी की दवा लेकर चंदौली से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सवैंया गांव के पास पहुंचा, तभी गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर कासिम, किताबु, संजु, सलमान और अरमान ने उसे घेर लिया। इसके बाद ने लादेन की जमकर पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना थाने पर पुलिस को दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें