चंदौली के सबसे बड़े सीएचसी भोगवार में रेडियोलॉजिस्ट न होने से पिछले दो वर्षों से डार्क रूम असिस्टेंट ही मरीजों का एक्स-रे कर रहे हैं। वहीं राजकीय महिला चिकित्सालय और संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीनें धूल फांक रही हैं। सीएचसी पर लगी हेल्थ एटीएम मशीन छह महीने से किट ही होने से धूल फांक रही हैं। मशीनें होने के बावजूद सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को बाहर निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।