फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफ शाह बीयर से पानी गिरने की सूचना पर सैलानियों का उमड़ा हुजूम, इस वजह से हो गए मायूस, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 06:03 PM IST

मानसून में पर्वतीय वन क्षेत्रों में स्थित पर्यटन केंद्रों की खूबसूरती निहारने के लिए दूर-दराज से सैलानियों का आगमन होने लगा है। बीते शुक्रवार को लतीफशाह बीयर से 18 हजार क्यूसेक पानी गिरने का वीडियो और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होते ही रविवार को सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बीयर से पानी गिरता हुआ न पाकर सैलानी मायूस हो गए। पुलिस सुरक्षा के बाद भी खतरनाक स्पाट स्थल पर सैलानी पहुंच कर सैर सपाटा करते देखे गए। बारिश के बाद शुक्रवार को नगवां, नौगढ़ और चंद्रप्रभा व मूसाखाड बांध में पानी पर्याप्त हो गया। बरसात होने पर झरनों और बीयर से पानी गिरने का मनोरम नजारा बन गया था। इसकी सुंदरता को निहारने के लिए सैलानियों की बड़ी तादाद शहरों से जंगलों की ओर रुख कर गई। शुक्रवार को लतीफशाह बीयर से लगभग 5 से 7 फीट पानी कर्मनाशा नदी में गिराया गया था। इसका नजारा सैलानियों ने मोबाइल और कैमरे के साथ ही अपने नैनों में बसाया था। पानी गिरने की वीडियो मोबाइल और समाचार पत्रों के साथ ही सोशल साइटों पर तेजी से वायरल हुआ। इसको देखने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में सैलानियों का भीड़ पहाड़ों की तरफ रुख करके लतीफशाह बीयर पर पहुंचा। यहां बीयर से पानी गिरने का नजारा न पाकर उनके चेहरे पर मायूसी बनी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें