फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे चाय बागान में काम करने वाले मजदूर, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Tue, 07 Apr 2026 12:18 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर असम के चाय बागान मजदूरों ने अयोध्या के बबाद काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। दर्शन पूजन के बाद सोमवार को तीर्थयात्रियों का दल पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा। यहां से वे भारत गौरव ट्रेन से आसाम के लिए रवाना हुए। आसाम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अप्रैल को चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों से वार्ता की थी। इस दौरान मजदूरों ने काशी और अयोध्या दर्शन इच्छा जताई थी। इस पर प्रधनमंत्री ने मजदूरों के तीर्थाटन की व्यवस्था की। इसी क्रम में असम के डिब्रूगढ़ स्थित चाय बागान के 25 महिला कर्मियों और 5 पुरुष सदस्यों ने अयोध्या में श्री राम मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन-पूजन किया। काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वापस लौटने के लिए सभी मजदूर सोमवार की शाम पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। यहां से शाम छह बजे वे आसाम के लिए रवाना हुए। पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे दल प्रमुख रुपम गोगोई, अजीत मुरा ओर यबसू नायक ने कहा कि हम पहली बार अपने चाय बागान से बाहर निकले हैं। यह यात्रा हमारे जीवन की सबसे बड़ी याद बन गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें