चहनिया विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत भूपौली-मथेला नहर के पक्कीकरण के लिए लाल बालू लादकर जा रहा डंपर सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस चालक और खलासी ने डंपर से कूदकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के अनुसार सड़क की स्थिति इतनी अधिक खराब हो गई है कि हादसे की आशंका बनी रहती है।