ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम ने 3 लूटेरे गिरफ्तार कर कार लूटकांड का किया खुलासा। आरोपियों ने नोएडा से अलीगढ़ के लिए टेक्सी में बुक करके ककोड़ में लूट ली थी अर्टिगा। ककोड़ पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त करवाई में गिरफ्तार हुए लूटेरे पंकज, जितेंद्र व मनीष। आरोपियों से लूटी गई अर्टिगा समेत एक अन्य अर्टिगा कार, तमंचा व दो कारतूस बरामद। 3 अगस्त को थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र में हुई थी वारदात, एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा।