फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में शीतलहर के बीच बारिश ने बढ़ाई सर्दी, कांपे लोग

मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 12:51 PM IST

बदायूं में मौसम ने बुधवार शाम फिर करवट बदली। कोहरा और शीतलहर के प्रकोप के बीच बादल गरज उठे। रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे ठंड और बढ़ गई। लोग ठंड से कांपते नजर आए और जगह-जगह अलावों के सहारे राहत पाते दिखे। बृहस्पतिवार सुबह तक हल्की बूंदाबांदी जारी रही। मौसम विभाग ने 15 जनवरी से दो दिन तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई थी। शाम को बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच बादल बरस उठे। पहले रिमझिम बारिश हुई, उसके बाद रुक-रुककर बारिश होती रही। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे सिंचाई की भी आवश्यकता नहीं होगी। तेज बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें