बदायूं में निजी बस संचालकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस बीच उन्होंने एआरटीओ प्रशासन को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि बदायूं-उसावां और बदायूं-उसहैत मार्ग पर अवैध वाहनों का संचालन हो रहा है, जिससे उनको नुकसान हो रहा है। एआरटीओ प्रशासन ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि अवैध रूप से संचालित बसों की सूची उपलब्ध कराई जाए, तो विभाग निश्चित रूप से कार्रवाई करेगा।