बदायूं जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन बड़े ही अकीदत के साथ किया गया। शुक्रवार सुबह से ही विभिन्न कस्बों और नगर क्षेत्रों में अकीदतमंदों की टोलियां नात-ओ-कसीदे पढ़ते हुए जुलूस में शामिल हुई। नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलते समय लोगों ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाकर अकीदतमंदों का इस्तकबाल किया। जुलूस के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी जुलूस मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है।