फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: ध्वजारोहण के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Apr 2026 06:47 PM IST

बदायूं में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिला पार्टी कार्यालय से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, विकास और सेवा का संकल्प दोहराया। जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने पार्टी ध्वज फहराया और संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और निःस्वार्थ सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा रहा है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और सुदृढ़ विचारधारा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करता है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और सेवा के नए आयाम स्थापित हुए हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण की भावना के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें