फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रंग एकादशी पर हल्दाैर में निकाली गई शोभायात्रा, गोपियों संग श्रीकृष्ण की नृत्य झांकी ने मन मोहा

डिंपल सिरोही Updated Mon, 10 Mar 2025 03:25 PM IST

बिजनाैर जनपद के हल्दौर में सोमवार को नगर में रंग का एकादशी महोत्सव पर श्रीश्याम परिवार सेवा सोसायटी रजि. के तत्वावधान में धूलिया महादेव मंदिर संस्थान से शोभायात्रा निकाली गई। गोपियों संग भगवान श्रीकृष्ण का नृत्य व भगवान जगन्नाथ की मूर्ति आकर्षक का केंद्र बनी रही। नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा का नगरवासियों ने फूलों से वर्षा कर भव्य स्वागत किया। हुरियारों ने एक-दूसरे के गले मिले और रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। सबसे आगे श्याम सेवा परिवार सोसायटी के तत्वाधान में 101 मीटर लंबी विशाल निशान यात्रा निकली गई। जिसका समापन उक्त स्थान पर हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ पालिका चेयरपर्सन पति दीपक सैनी, सीताराम सैनी व थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र पाल सिंह चौहान ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें