फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पर्यावरण व वन्यजीव जागरूकता रैली निकाल कर दिया संरक्षण का संदेश

डिंपल सिरोही Updated Wed, 01 Oct 2025 05:44 PM IST

कालागढ़ में वन्य प्राणी सप्ताह की शुरुआत पर्यावरण व वन्यजीव जागरूकता रैली निकालकर वन विभाग ने की। एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक मनाई जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह के पहले दिन कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के रेंज कार्यालय परिसर से नई , केंद्रीय कॉलोनी, कार्बेट वन्य जीव प्रशिक्षण केंद्र, लकड़घाट से पुराना कालागढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा तक वन विभाग जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान वन कर्मियों, कार्बेट वन्य जीव प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु वन आरक्षी आदि ने जनता को पर्यावरण एवं वन्यजीवों के संरक्षण के संबंध में नारे लगाते हुए संदेश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें