फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में राजस्व टीम जांच करने पहुंची तो बढ़ी गहमागहमी, 52 बीघा तालाब का हुआ सर्वे, अतिक्रमण पर होगी सख्ती

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 12 May 2025 07:29 PM IST

सुरियावां नगर के ऐतिहासिक 52 बीघा तालाब पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को एसडीएम अरूण गिरी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सर्वे किया। इसको लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। तीन दिन में हल्का लेखपाल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बावन बीघा तालाब के चारो तरफ अतिक्रमण हो गया है। जिसको लेकर लगातार शिकायतें की जाती हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। पिछले दिनों डीएम कार्यालय में की गई शिकायत पर सोमवार को राजस्व टीम तालाब पर पहुंची। एसडीएम के अलावा सीओ एके मिश्रा, थाना प्रभारी अजीत श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल रजनीश बघेल, कानूनगो आदि मौके पर पहुंचे। इस दौरान तालाब पर अतिक्रमण का सर्वे किया गया। राजस्व टीम ने इस दौरान एक मजार की जमीन की पैमाइश भी किया। इसके पूर्व उच्च न्यायालय के निर्देश पर अधिकारियों की मौजूदगी में चकगुमानी गांव में सीमांकन की कार्रवाई की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें