फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर सही न कराने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 09:24 PM IST

भदोही ब्लॉक के डुड़वाधरमपुर गांव में ट्रांसफार्मर सही न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। बिजली निगम पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। लोड अधिक होने से वह खराब हो जाता है। इससे 25 दिनों से गांव की कई बस्ती में बिजली आपूर्ति बाधित है। शिकायत के बाद भी अब तक सुधार नहीं किया गया। जेई प्रमोद चौहान ने बताया कि लोड अधिक होने से वहां पर 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की जरूरत है। कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने पर ही नया ट्रांसफार्मर लग सकेगा। प्रदर्शन करने वालों में चंदन गौड़, सोनू, लकी, इंद्रेश, आकाश, विशाल गुप्ता आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें