डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू मतगणना दोपहर बाद करीब चार बजे तक पूर्ण हो गई। अध्यक्ष पद पर प्रभाकर तिवारी ने पहले राउंड से बढ़त बना लिया। अंत तक उनकी बढ़त कायम रही। आखिरी में वह अपने करीबी को 527 से अधिक मतों से हराया। महासचिव पद पर दीपक पांडेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बृजेंद्र कुमार सिन्हां निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।