भदोही विधायक के आत्मसमर्पण के दौरान मारपीट और अभद्रता को लेकर पुलिस के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बैठक कर प्रस्ताव पारित किया गया कि 20 सितंबर को कोई एडवर्स आर्डर न जारी किया जाए।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी और महासचिव सुरजीत सिंह के नेतृत्व में जुटे अधिवक्ताओ ने आरोप मढ़ा कि विधायक के आत्म समर्पण के दौरान परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की ओर से अधिवक्ताओ के साथ मारपीट करने के साथ अभद्रता की गई, जो पूरी तरह से निंदनीय है।