फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सीजफायर पर खड़े किए सवाल

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 05:53 PM IST

दुर्गागंज त्रिमुहानी पर शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अचानक हुए युद्ध विराम पर सवाल खड़ किए। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारे पर सीजफायर की घोषणा करने से भारतीय सेना का मनोबल गिरा है। भारत की सेना जिस तरह से पाकिस्तानियों को धूल चटा रही थी। इस बीच अचानक से सीजफायर का ऐलान कर दिए जाने से उन्हें पीछे हटना पड़ा। इसके कारण पाकिस्तान को मौका मिल गया और अब वह भारत को नीचा दिखाने का काम कर रहा है। पाकिस्तानी कौम इसे अपनी जीत समझ रही है। कहा कि यह एक ऐसा मौका था, जब भारतीय सेना पीओके वापस ले सकती थी और बलूचिस्तान को अलग कर सकती थी। कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के स्वाभिमान का फैसला कोई और कर रहा है। इस फैसले से पूरा देश अचंभित हैं। मौके पर एडो. पंकज कुमार, विनय कुमार बिंद, अरुण कुमार पासवान, राम प्रसाद यादव, राजदार बिंद, वीरेंद्र गौड़, नंदलाल पांडेय, अजीत यादव, संगम सरोज, अरविंद सरोज, प्रियांशु गुप्ता, सुरेश यादव, हरिशंकर पाल आदि मौजूर रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें