फोरलेन पर लगातार चल रहे डायवर्जन की वजह से भवन निर्माण सामग्री के दाम में उछाल आ गया है। सरिया, बालू, मोरंग, गिट्टी के दाम बढ़ गए हैं। भवन निर्माण करा रहे लोगों ने इस महंगाई के कारा खरीदारी रोक दिया है। उनका कहना है कि डायवर्जन समाप्त होने पर रेट सही होगा तब निर्माण कराएंगे। वहीं दुकानदारों का कहना है कि ट्रक का भाड़ा और अन्य खर्च बढ़ने की वजह से ईंट छोड़कर सभी सामान का दाम बढ़ा है।