मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 दिसंबर के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। सोमवार को डीएम रवीश गुप्ता और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने कार्यक्रम स्थल करमादेवी पीजी कालेज का निरीक्षण किया। सुरक्षा से लेकर भीड़ प्रबंधन के बारे में विद्यालय प्रबंधन के साथ विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर राजस्व व पुलिस विभाग से अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।