बरेली में रविवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित बजट पर चर्चा में शहर के प्रमुख उद्यमी, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, युवाओं, चिकित्सक और अर्थशास्त्री ने बेबाकी से विचार साझा किए। किसी ने बजट को बेहतर बताया तो किसी ने कहा कि इस बार बजट में आम लोगों को कुछ खास नहीं मिला। कुल मिलाकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही।