बरेली में यातायात पुलिस के कर्मचारी इन दिनों तेज गर्मी में ड्यूटी कर रहे हैं। इससे बचाव के लिए मंगलवार को उनको टेंपरेचर कंट्रोल हेड गियर (एसी हेलमेट) का वितरण किया गया। इस दौरान एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों को और ज्यादा मेहनत से ड्यूटी करने का संदेश दिया। यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शासन ने यातायात पुलिसकर्मियों के लिए एसी हेलमेट और स्पीड रडार युक्त इंटरसेप्टर बाइकें भेजी हैं। एसी हेलमेट लगाने से तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस कम महसूस होगा। इससे पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी।