बरेली में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को कड़ी निगरानी के बीच शुरू हो गई। दो दिन आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 45 केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई गई। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली से दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी।