इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की ओर से छात्रों में खेल व संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को आईएसए इंटर स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें शहर के 21 विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालक व बालिका वर्गों में विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इनमें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. भावना रूस्तगी, विद्यालय के प्रबंधक राजेश चिक्कर, विशेष चिक्कर, अनुष्का दीक्षित चिक्कर के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि आईएसए के पूर्व अध्यक्ष पारूष अरोरा, वर्तमान अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल व कोषाध्यक्ष सौभाग्य चौधरी उपस्थित रहे।