बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओपी राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल चढ़ाना इस्लाम मजहब में जायज नहीं है। इसलिए मंत्री को मुसलमानों को मशवरा देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में सिर्फ एक खुदा है, जिसकी पूजा या इबादत करना ही जायज है। मौलाना ने कहा कि पलटकर अगर कोई मुसलमान उनसे कहें कि आप रोजा रखिए, नमाज पढ़िए यह भी गलत होगा। क्योंकि वह उस मजहब के अनुयायी नहीं है। बता दें कि ओपी राजभर ने एक बयान में मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा है कि मुस्लिम घर से निकलें और भोलेनाथ को जल चढ़ाएं। अल्ला ईश्वर तेरो नाम सबको सम्मत दे भगवान। सब एक ही हैं। राजभर ने कहा कि हम लोग शंकर भगवान को मानते हैं। शंकर भगवान की पूजा करें। इसके लिये हम जल लेकर निकलते हैं।