बरेली के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध 70 स्कूलों के सात सौ से ज्यादा मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेडल और प्रशस्तिपत्र हासिल कर मेधावियों के साथ वहां मौजूद उनके अभिभावक और शिक्षक भी उत्साहित दिखे। अतिथियों ने उनका हौसला बढ़ाया। सबने सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तारीफें बटोरीं।