बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मदरसों के छात्रों के साथ योग किया। मौलाना ने कहा कि लोगों को योग हर रोज करना चाहिए। इससे शरीर सेहतमंद रहता है। इसे धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।