बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में सेक्टर रोड पर लोडर से रेता-बजरी ढोने वाले अब्दुल हामिद (53 वर्ष) की सोमवार रात फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज से हत्या की पुष्टि हुई। कुछ ही देर में आरोपी शहरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना से पहले आरोपी शहरोज ने हामिद से बीड़ी मांगी थी। वह नशे का आदती है। उसकी शादी भी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी शाहजहां ने किसी रंजिश से इन्कार किया है।