फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: सड़कों का निर्माण सुस्त, हरुनगला के लोग त्रस्त, संवाद कार्यक्रम में गिनाईं समस्याएं

Mukesh Kumar Updated Sun, 28 Jun 2026 06:24 PM IST

बरेली के नगर निगम का वार्ड 17 हरुनगला में धीमे निर्माण कार्यों से स्थानीय लोग परेशान हैं। नकटिया को जाने वाली सड़क डेढ़ साल से निर्माणाधीन है लेकिन अभी तक बन नहीं पाई है। बीसलुपर को जाने वाली सड़क पर पैच लगाकर गड्ढे भर दिए गए हैं, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। ये सड़क बरेली से बीसलपुर को जाने वाली प्रमुख सड़क है और हजारों वाहन दिनभर में यहां से निकलते हैं। ये बात अमर उजाला की ओर से रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बताई। स्थानीय निवासी हिमांशु सक्सेना ने बताया कि वार्ड के कई काम अधूरे पड़े हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हरुनगला में भी कई सड़कों का निर्माण अभी नहीं हुआ है। बीसलपुर जाने वाली मुख्य रोड पर पैच लगाकर काम किया जा रहा है। पार्षद गौरी पटेल ने कहा कि वार्ड के 10 करोड़ की लगाता से विकास कार्य कराए जा चुके हैं और करीब 11 करोड़ के काम प्रस्तावित है, जो सड़क टूटी रह गई है उन्हें भी बनवाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें