महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को पुरुष वर्ग में नो गी श्रेणी में मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन भी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। पांच स्वर्ण पदक जीते।