फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 05:49 PM IST

बरेली के थाना कैंट पुलिस ने शुक्रवार रात चोरी और नकबजनी करने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं हैं। इस संबंध में सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना कैंट प्रभारी राजेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार लड़के दो बाइकों पर कटपुला पुल के पास से होकर जाने वाले हैं और उनके पास असलहे भी हैं। सूचना पर पुलिस ने कटपुला पुल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। थोड़ी देर बाद, मनपुरिया मार्ग से दो बाइक आती दिखाई दीं। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें