फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली के दो गांवों में रास्ते को लेकर तनातनी, पोलिंग बूथ पर हंगामा

मुकेश कुमार Updated Tue, 07 May 2024 12:21 PM IST

बरेली में मतदान के दौरान गांवों में रास्ते को लेकर तनातनी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को संभाला। दरअसल, शहर विधानसभा क्षेत्र में गोकुलपुर, गौंटिया व गरगइया का संयुक्त मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय परसाखेड़ा प्रथम बनाया गया है। यहां करीब 750 वोट हैं। पड़ोसी गांव परसाखेड़ा गौंटिया के करीब 100 वोट भी यहीं पड़ते हैं। गोकुलपुर के इन गांवों में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। अभी तक लोग भाजपा नेता अनिल शर्मा के भट्ठे से होकर निकलते रहे हैं। वहीं पूर्व पार्षद सुखदीश कश्यप ने झुमका तिराहे से एक रोड स्वीकृत कराया भी तो वह अपने वार्ड परसाखेड़ा गौंटिया होकर। इस बात से खफा होकर गोकुलपुर के सभी मतदाताओं ने सुबह से मतदान का बहिष्कार कर दिया। परसाखेड़ा गौंटिया के वोटरों ने गोकुलपुर केंद्र पर आकर वोट डाल दिए तो गोकुलपुर के लोग नाराज हो गए। उन्हें मतदान से रोका तो उनके गांव परसाखेड़ा गौंटिया से और लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में तनातनी के बाद मारपीट की नौबत बन गई। सूचना पर एसपी सिटी राहुल भाटी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया। परसाखेड़ा गौंटिया के करीब 20 लोगों ने ही वोट डाला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें