बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग के लिए ट्रायल हुआ। इसमें पांच खिलाड़ियों ने मंडल स्तर पर प्रतिभाग किया। इनमें ताजिम, सागर सिंह, अरुण शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार और अर्जुन कुमार का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक मेरठ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।