उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बृहस्पतिवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में बरेली की मां-बेटी की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम पसर गया। शहर कोतवाली इलाके के आलमगीरीगंज निवासी राधा अग्रवाल (79 वर्ष) और उनकी बेटी रुचि अग्रवाल चारधाम यात्रा पर गई थीं। मां-बेटी ने देहरादून से हेलिकॉप्टर में सीट बुक कराई गई थीं। हेलिकॉप्टर हादसे में दोनों की मौत हो गई।