फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन आयशा से निकाह कराकर आगरा के पीयूष को बनाया था मोहम्मद अली, अब्दुल मजीद ने रचा धर्मांतरण का जाल

मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 01:14 PM IST

बरेली में पकड़े गए धर्मांतरण गिरोह के तार देशभर में फैले हुए हैं। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया है कि कुछ वर्ष पहले गिरोह के अब्दुल मजीद ने अपनी बहन आयशा का निकाह आगरा के पीयूष से कर दिया था। बाद में पीयूष का धर्मांतरण कराकर उसे मोहम्मद अली बना दिया। पीयूष और उसके परिजनों को धर्मांतरण गिरोह में शामिल भी कर लिया। कुछ महीने पहले आगरा में भी धर्मांतरण गिरोह का खुलासा हुआ था। पुलिस ने पीयूष समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसपी साउथ अंशिका वर्मा का कहना है कि भय और प्रलोभन के कारण धर्मांतरण करने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। पीयूष के संबंध में आगरा पुलिस से संपर्क करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जो भी सूचनाएं मिल रहीं हैं, उनकी सत्यता परखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें