बाराबंकी में नव संवत्सर महोत्सव का उत्साह अपने चरम पर है। महोत्सव के दूसरे दिन, मंगलवार को भव्य मातृ शक्ति यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं। यह यात्रा नागेश्वर नाथ धाम से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरती हुई धनोखर स्थित तालाब तक पहुंची। यात्रा में महिलाएं राम भक्ति के गीतों पर झूमती नजर आईं। शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।