फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी: एक ही शिफ्ट में परीक्षा को लेकर छात्रों का सड़क पर जोरदार प्रदर्शन, लगा जाम

ishwar ashish Updated Thu, 14 Nov 2024 12:32 PM IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने को लेकर प्रयागराज में जारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन और अन्य शहरों में भी फैलने लगा है। बृहस्पतिवार दोपहर को को अभ्यर्थियों ने बाराबंकी शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर से गुजरे लखनऊ अयोध्या हाईवे पर एकत्र छात्र, बैनर, पोस्टर और तख्ती लिए छात्र एकता जिंदाबाद और एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने के जोरदार नारे लगा रहे थे। कई छात्रों ने बताया कि प्रयागराज में इसे लेकर संघर्ष हो रहा है और वह भी इस आंदोलन में अपनी पूरी भागीदारी करेंगे। छात्रों द्वारा शहर के पटेल तिराहे से बस अड्डा होते हुए स्टेशन रोड की ओर निकाले गए जुलूस के कारण सड़क पर जाम के हालात पैदा हो गए। करीब एक घंटे तक सैकड़ों वाहन बाराबंकी शहर में ही फंसे रहे। इससे बस स्टेशन पर संचालित बसों का आवागमन व संचालन भी प्रभावित हुआ। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी व अन्य पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में लग रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें